पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का गुरुवार शाम एम्स में 93 साल की आयु में निधन हो गया। केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद पूरे देश में 7 दिन का शोक घोषित किया। वाजपेयी के निधन पर दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, यूपी झारखंड और उत्तराखंड़ में सात दिन का राज्यकीय शोक और एक दिन की सरकारी छुट्टी ऐलान किया गया है। इस दौरान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सरकारी ऑफिस और स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे। इसके अलावा बीजेपी ने 18-19 अगस्त को होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को रद्द कर दिया गया है।
इन राज्यों ने रखा एक दिन का सरकारी अवकाश
सरकारी स्कूलों के अलावा कल दिल्ली के बाजार भी बंद रहेंगे। व्यापारी संघ की ओर से ऐलान किया गया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में कल दिल्ली के बाजारों को बंद रखा जाएगा। इसके अलावा देश के कई राज्यों दिल्ली, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, यूपी , झारखंड , पंजाब और उत्तराखंड़ में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

बिहार और झारखंड में भी सात दिन का राजकीय अवकाश घोषित
इसके अलावा बिहार और झारखंड में भी सात दिन का राजकीय अवकाश घोषित किया गया है। बिहार और झारखंड सरकार ने एक दिन का सरकारी अवकाश भी घोषित किया गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुये इसे देश के लिये बड़ा नुकसान बताया है।