मुकेश की पुण्यतिथि पर जानिये और किन बॉलीवुड सितारों की मौत विदेश में हुई, देखें तस्वीरें - Desi खबर-जोड़े आपको पूर्वांचल से।
PropellerAds

Monday, 27 August 2018

मुकेश की पुण्यतिथि पर जानिये और किन बॉलीवुड सितारों की मौत विदेश में हुई, देखें तस्वीरें

मुकेश की पुण्यतिथि पर जानिये और किन बॉलीवुड सितारों की मौत विदेश में हुई, देखें तस्वीरें

मुंबई। 27 अगस्त को गोल्डन एरा के मशहूर गायक मुकेश की पुण्यतिथि होती है। 27 अगस्त 1976 को महज 53 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से उनकी मृत्यु हो गयी थी। अपनी गायकी से दुनिया भर में पहचान बनाने वाले मुकेश आज भी अपने गाये गीतों से हमारे रूह में बसते हैं।
–– ADVERTISEMENT ––

आपको याद होगा साल के शुरुआत में ही जब दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन की ख़बर आई थी तो बॉलीवुड ही नहीं देश भर में लोग श्रीदेवी के आकस्मिक निधन से हैरान थे! हर कोई यही कह रहा है कि 54 साल की उम्र भी कोई उम्र होती है इस दुनिया को अलविदा कहने की। आप जानते हैं कि श्रीदेवी ने जब आखिरी सांसें लीं तो वो देश में नहीं थीं। बल्कि, वो दुबई में थीं जहां वो अपने भांजे मोहित मारवाह की शादी में भाग लेने गयी थीं। श्रीदेवी के निधन के दो दिनों के बाद उनका पार्थिव शरीर बड़ी ही मुश्किलों के बाद इंडिया लाया जा सका था।
आपको बता दें कि श्रीदेवी से पहले दुबई ने दूसरी बार यह दर्द देखा है जब किसी बॉलीवुड स्टार्स की मौत वहां हुई। श्रीदेवी से पहले विख्यात अभिनेता फ़ारूख़ शेख ने भी अपनी अंतिम सांसें दुबई में ही ली थीं। 27 दिसंबर 2013 ही वह मनहूस तारीख है जिस दिन फ़ारूख़ शेख के दिवंगत हो जाने की ख़बर दुबई, संयुक्त अरब अमीरात से आई थी। 65 वर्षीय अभिनेता वहां एक कंसर्ट में भाग लेने के लिए गए थे, जहां दिल का दौरा पड़ जाने से उनकी मौत हो गयी। फ़ारूख़ शेख का पार्थिव शरीर निधन के अगले दिन ही इंडिया आ सका था, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।
देश से बाहर मौत की आगोश में चले जाने वाले स्टार्स की लिस्ट में सदाबहार अभिनेता देव आनंद का नाम भी शामिल हैं। 3 दिसंबर 2011 की रात देव साहब की मौत लंदन में हार्ट अटैक की वजह से हुई थी। वह 88 वर्ष के थे। जब उन्होंने अंतिम सांस ली तब उनके पुत्र सुनील उनके पास थे। देव साहब का अंतिम संस्कार वहीं कर दिया गया था।
हास्य अभिनेता और निर्माता महमूद भी उन सितारों की लिस्ट में शामिल हैं जिनकी मौत अपने देश से बाहर हुई थी। 71 वर्षीय महमूद अमेरिका के डनमोर, पेन्सिलवेनिया शहर में नींद में ही चल बसे थे। निधन से पहले वो लंबे समय से दिल की बीमारी से पीड़ित थे और उनकी सेहत ख़राब रहती थी। महमूद साहब का अंतिम संस्कार मुंबई में हुआ था।