अटल बिहारी वाजपेयी के दिल की गहराइयों में बसता था देश का यह राज्य, तस्वीरों में खास लम्हें - Desi खबर-जोड़े आपको पूर्वांचल से।
PropellerAds

Thursday, 16 August 2018

अटल बिहारी वाजपेयी के दिल की गहराइयों में बसता था देश का यह राज्य, तस्वीरों में खास लम्हें

atal bihari vajpayee

देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के दिल की गहराइयों में एक राज्य ऐसे बसता था, कि वे अकसर यहां जाया करते थे। तस्वीरों में देखिए खास लम्हें....
अटल बिहारी वाजपेयी

अटल बिहारी वाजपेयी ने अपने जीवनकाल में हरियाणा के कई यात्राएं कीं। यहां से उनका गहरा नाता था, इसलिए वे यहां जनसभाएं करने आते थे और पार्टी कार्यकर्ताओं के यहां खाना खाते थे। दिल्ली से नारनौल जाते समय वर्ष 1990 में रेवाड़ी में कुछ समय के लिए रुके थे पूर्व प्रधानमंत्री सर्वगीय अटल बिहारी वाजपेयी।
अटल बिहारी वाजपेयी

सिरसा में 1988 में आए थे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, उस समय नगर निगम पार्षद रहे ओम बहल के घर पर अटल जी

अटल बिहारी वाजपेयी

सन् 1985 की बात है, जब पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सिरसा आए और महावरी रतुसरिया जनसंघ के घर पर रुके।
अटल बिहारी वाजपेयी

2 मई 2004 को भाजपा के रोहतक लोकसभा प्रत्याशी कैप्टन अभिमन्यु की जनसभा के लिए झज्जर के नेहरू कालेज में आये थे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी।
अटल बिहारी वाजपेयी

रेवाड़ी में वर्ष 1996 में राजस्थान जाते समय उनका स्वागत करते मौजूदा शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा और भाजपा के राज्य उपप्रधान अरविंद यादव।
अटल बिहारी वाजपेयी

1985 में रोहतक के प्रताप मोहल्ले में चमन लाल खनिजो के यहां आए थे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी। साथ मे सांसद कृष्णलाल, चमन लाल।
अटल बिहारी वाजपेयी


वरिष्ठ भाजपा नेता गुलशन धींगड़ा व गुलशन शर्मा, चिमन लाल खनिजो के निवास स्थान पर अटल जी के साथ।