अलविदा अटल LIVE: वाजपेयी के अंतिम दर्शन शुरू, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि - Desi खबर-जोड़े आपको पूर्वांचल से।
PropellerAds

Thursday, 16 August 2018

अलविदा अटल LIVE: वाजपेयी के अंतिम दर्शन शुरू, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि


अलविदा अटल LIVE: वाजपेयी के अंतिम दर्शन शुरू, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
अलौकिक व्यक्तित्व वाले पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का आज निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में अंतिम सांस ली। 25 दिसंबर 1924 को मध्यप्रदेश के ग्वालियर में जन्मे अटल बिहारी वाजपेयी कई सालों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लाल कृष्ण आडवाणी सहित भाजपा और अन्य पार्टी के नेता उनका हालचाल जानने एम्स पहुंचे थे। 
वे पिछले करीब 9 हफ्तों से वाजपेयी का ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) में इलाज चल रहा था। उनको किडनी में इन्फैक्शन, चेस्ट कंजेशन, यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फैक्शन और यूरिन में समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी शाम करीब सवा सात बजे अस्पताल पहुंचे और वहां करीब 50 मिनट तक डॉक्टरों से पूर्व प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य के बारे में बातचीत की। इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और रेल मंत्री पीयूष गोयल और सांसद मीनाक्षी लेखी भी वाजपेयी का हाल जानने एम्स पहुंचे। 

 
11 जून को भर्ती कराया गया था
वाजपेयी को किडनी और नली में संक्रमण, छाती में जकड़न, मूत्रनली में संक्रमण आदि के बाद 11 जून को एम्स में भर्ती कराया गया था। मधुमेह (डायबिटीज) के शिकार 93 वर्षीय वाजपेयी की एक ही किडनी काम करती है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ कई और नेता भी वाजपेयी का हाल जानने एम्स पहुंचे थे।