सिद्धार्थनगर BSA ने किया पूर्व माध्यमिक स्कूल का निरीक्षण... - Desi खबर-जोड़े आपको पूर्वांचल से।
PropellerAds

Friday, 3 August 2018

सिद्धार्थनगर BSA ने किया पूर्व माध्यमिक स्कूल का निरीक्षण...



उस्का बाजार : बेसिक शिक्षा अधिकारी राम सिंह ने शुक्रवार को पूर्वान्ह 8:20 पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय चुरिहारी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय विद्यालय पर कार्यरत दोनों शिक्षक उपस्थित मिले परंतु तीनों अनुदेशक अनुपस्थित मिले। बाद में अनुदेशक रामानंद उपाध्याय व गुरु प्रसाद पहुंचें तो बीएसए ने आदत में सुधार लाने का सख्त निर्देश दिया। यहां बीएसए ने कक्षा-7 में बच्चों को विज्ञान का पाठ पढ़ाया। इस दौरान उन्होंनें बच्चों से कई प्रश्न किए जिसका अधिकांश बच्चों ने उत्तर दिए। इस पर बीएसए ने शिक्षकों के कार्य की सराहना किया।