रिपोर्ट लगाने को 40 हजार मांगने वाले लेखपाल को घूस लेते एन्टी करप्शन टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार.... - Desi खबर-जोड़े आपको पूर्वांचल से।
PropellerAds

Saturday, 4 August 2018

रिपोर्ट लगाने को 40 हजार मांगने वाले लेखपाल को घूस लेते एन्टी करप्शन टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार....



गोरखपुर:  बांसगांव तहसील में तैनात एक लेखपाल को एंटी करप्शन की टीम ने रंगे हाथ 20 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर लिया.
  चौरीचौरा के पनसरहीं गांव का रहने वाला बांसगांव तहसील के मझगांवा में तैनात लेखपाल रामकिशुन प्रसाद जमीन के एक मामले में रिपोर्ट लगाने के लिए चौरीचौरा के फुटहवा इनार के रामा स्वीट्स पर पहुंचा. बांसगांव थानाक्षेत्र के भैसहीं बुजुर्ग गांव के रहने वाले दिलीप शुक्ला पुत्र राजकिशोर शुक्ला की गोरखपुर-बड़हलगंज पर फोरलेन पर जमीन निकल रही है. जिसका मुआवजा लेने के लिए उनसे हलका लेखपाल से रिपोर्ट लगाने को बोला गया था.  इस पर उन्होंने रामकिशुन से मुलाकात की.
 जिसके बाद रामकिशुन रिपोर्ट तैयार करने के लिए 40 हजार रुपये की डिमांड करने लगा.  लेकिन दिलीप शुक्ला ने 40 हजार रुपये देने में असमर्थता जताई। कहा कि हम 20 हजार रुपये ही दे पाएंगे.  यह बात सुनने के बाद लेखपाल रामकिशुन ने उन्हें 20 हजार रुपये लेकर फुटहवा इनार स्थित रामा स्वीट्स पर आने को कहा. दिलीप शुक्ला पहुंचे तो, लेकिन इससे पहले उन्होंने एंटी करप्शन में शिकायत भी कर दी.
जिस पर एंटी करप्शन की टीम सक्रिय हो गई. लेखपाल को रामा स्वीट्स पर बुलाया गया. जहां बातचीत के बाद लेनदेन के दौरान एंटी करप्शन ने लेखपाल को 20 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार कर लिया.  लेखपाल को 20 हजार रुपये घूस लेते पकडऩे में एंटी करप्सन टीम के प्रभारी निरीक्षक जगदीश पांडेय के साथ निरीक्षक रघुबीर प्रसाद यादव, चंद्रभान मिश्रा, शैलेन्द्र राम, शैलेन्द्र सिंह, पुनित सिंह आदि का नाम शामिल है.