हलषष्टी (तीनछठी )का त्योहार कल एक सितंबर शनिवार को मनाया जाएगा। भाद्रपद के कृष्णपक्ष में षष्टी तिथि को मनाए जाने वाले इस त्योहार में माताएं नर्जिला व्रत रहकर षष्टी देवी और भगवान सूर्य से अपने पुत्रों की दीर्घायु, यश सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हैं। वहीं श्रीकृष्णजन्माष्टमी रविवार को मनाई जाएगी। वैष्णव साधु सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का व्रत रहेंगे।
रविवार को शाम 5:08 बजे शुरू हो रही है अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र
सोमवार को दोपहर 3:29 बजे तक है अष्टमी तिथि और 5:34 बजे रोहिणी नक्षत्र
सोमवार को दोपहर 3:29 बजे तक है अष्टमी तिथि और 5:34 बजे रोहिणी नक्षत्र
ज्योतर्विदि नरेंद्र उपाध्याय और जितेंद्र नाथ पाठक ने बताया कि 31 अगस्त, शुक्रवार को शाम 7:10 बजे षष्टी तिथि शुरू हो रही है जो शनिवार को शाम 6:26 बजे तक रहेगी। यह सूर्य की उपासना का त्योहार है। सूर्य के स्वराशि में होने पर इसे मनाया जाता है। इस दिन माताएं नर्जिला व्रत रहकर अपने पुत्रों की दीर्घायु के लिए कुश, दही, जल, महुआ से षष्टी मां को अर्घ्य देती हैं। माताएं बिना हल जोते खेत में होने वाले खाने योग्य राशन व सब्जी ग्रहण करती हैं।
अघोरेश्वर शिव मंदिर के पुजारी अखिलेश्वर दूबे ने बताया कि इस दिन भगवान वष्णिु की योगमाया मंशा और मंगला देवी की छठवीं अवतार षष्टी देवी की पूजा की जाती हैं। देवी षष्टी बालकों की रक्षा करती हैं। यह त्योहार सूर्य के स्वराशि सिंह में होने पर ही मनाया जाता है। इसमें भगवान सूर्य की पहली किरण की पूजा कर माताएं अपने पुत्रों की दीर्घायु, यश और कर्तिी की कामना करती हैं। उन्होंने बताया कि गृहस्थ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार रविवार को मनाएंगे। रविवार को शाम 5:08 बजे अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र शुरू हो रहा है। सोमवार को दोपहर 3:29 बजे अष्टमी तिथि और 5:34 बजे रोहिणी नक्षत्र समाप्त हो रहा है। गृहस्थ श्रद्धालु अष्टमी तिथि के समाप्त होने पर व्रत समाप्त करें। वैष्णव मत को मनाने वाले सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाएंगे।
श्रद्धालुओं ने शुरू की जन्माष्टमी की तैयारी
भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के त्योहार जन्माष्टमी को लेकर घरों मंदिरों और कुछ सरकारी तथा गैर सरकारी सस्थानों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। सजावट के सामानों के साथ प्रसाद की सामग्रियों को खरीदने के लिए बाजार में खासी भीड़ दिख रही है। वहीं मंदिरों में सजावट भी शुरू हो गई है। गीता गार्डेन मंदिर, पुलिस लाइन और रेलवे कारखाने में विशेष तैयारी की जा रही है।