श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर दो दिवसीय दौरे पर 2 सितंबर को गोरखपुर आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरु गोरखनाथ के मुख्य मंदिर में आयोजित होने वाले श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान श्रीकृष्ण बाल रूप सज्जा कार्यक्रम में शामिल होने वाले बच्चों को सम्मानित भी करेंगे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2 सितंबर को 1.30 बजे गोरखपुर आएंगे। इस दो दिवसीय प्रवास में मुख्यमंत्री लोकार्पण, शिलान्यास एवं पुस्तक विमोचन के साथ जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 3 सितंबर को 3.10 बजे से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे के मददेनजर प्रशासन और गोरखनाथ मंदिर प्रबंधन ने जरूरी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
सीएम के दो सितंबर के कार्यक्रम
मुख्यमंत्री योगी आदत्यिनाथ 2 सितम्बर को 1.30 बजे गोरखनाथ मंदिर आएंगे। 2.15 बजे से 2.20 तक सीतापुर नेत्र चिकत्सिालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। उसके बाद 2.40 बजे से 4 बजे तक बीआरडी मेडिकल कालेज में आरएमआरसी और सीआरसी का भूमिपूजन और शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा बीआरडी मेडिकल कालेज में ही आई बैंक का लोकार्पण भी करेंगे। इस दौरान स्वर्गीय कुंवर बहादुर कौशिक द्वारा लिखित पुस्तक हेमू वक्रिमादत्यि का विमोचन कर जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम 4.15 बजे गोरखनाथ मंदिर आएंगे, यही रात्रि विश्राम करेंगे।
उल्लास के साथ मनेगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
श्री कृष्ण जन्माष्टमी उल्लास के साथ गोरखनाथ मंदिर में परम्परागत रूप से मनाया जाएगा। 2 सितंबर को मुख्य मंदिर में गुरु गोरक्षनाथ के समक्ष श्रीकृष्ण जन्मोत्सव आयोजित होगा जिसमें श्री कृष्ण बाल रूप सज्जा कार्यक्रम कार्यक्रम भी आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में 6 वर्ष तक के बच्चे भगवान कृष्ण की वेशभूषा में शामिल होंगे। भजनकीर्तन के बीच 5 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा जो कृष्ण जन्मोत्सव रात 12 बजे तक जारी रहेगा। मुख्यमंत्री योगी आदत्यिनाथ श्रीकृष्ण बाल रुप सज्जा में शामिल बच्चों को अपने हाथों से पुरस्कृत करेंगे। कार्यक्रम के आयोजक राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता में शामिल होने वाले बच्चों का पंजीकरण 2 सितंबर की शाम 5 बजे तक किया जाएगा।
3 सितंबर को सीएम के कार्यक्रम
3 सितम्बर को मुख्यमंत्री 12 से 1 बजे तक गोरखपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट के फलैगआफ सेरेमनी में शामिल होंगे। वे यहां गोरखपुर सिविल एयर टर्मिनल के नए भवन फेज-2 एवं एयरपोर्ट अथॉरिटी के सीएसआर शड्यिूल के अन्तर्गत बीआरडी मेडिकल कालेज में नवनर्मिति 108 बेड के रैन बसेरे का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री इस दिन 1.15 बजे गोरखनाथ मंदिर लौट आएंगे। उसके बाद पुन हेलिकाप्टर से 3.10 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
