घर में सो रहे भाई-बहन को जिंदा जलाने की कोशिश - Desi खबर-जोड़े आपको पूर्वांचल से।
PropellerAds

Friday, 31 August 2018

घर में सो रहे भाई-बहन को जिंदा जलाने की कोशिश


गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र के ओंकारनगर सिक्‍टौर में घर में सो रहे एक भाई-बहन को जिंदा जलाने की कोशिश की गई है। गम्‍भीर रूप से झुलसे दोनों को शहर के एक निजी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। 
बहन कक्षा 12 और भाई कक्षा सात का विद्यार्थी है। पुलिस और आसपास के लोगों के मुताबिक किसी ने झरोखे के रास्‍ते पेट्रोल डालकर भाई-बहन को जलाने की कोशिश की। दोनों की कमर के ऊपर का हिस्‍सा बुरी तरह जल गया है।
भोर में तीन बजे की इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। जलाए गए भाई-बहन के पिता का कहना है कि उनकी किसी से दुश्‍मनी नहीं है। इस वारदात को किसने और क्‍यों अंजाम दिया इस बारे में वह कुछ भी कह नहीं पा रहे।