भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 93 वर्ष की उम्र में गुरूवार शाम निधन हो गया। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्थिति पिछले 24 घंटे में काफी बिगड़ गई थी और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।
हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर ने अटल जी के बारे में बात करते हुए बताया था कि जब वो नेता प्रतिपक्ष थे तो एक बार वह इंदौर से उज्जैन कार से आए। उसके बाद वह उन्हें लेकर गोपाल मंदिर गए। अटल जी ने कहा कि मंदिर तांगे से चलेंगे कार से नहीं। फिर अटल जी ने कहा कि तीन गिलास भांग का घोंटा ले आओ। उन्होंने कहा कि दो गिलास मैं पियूंगा और एक गिलास तुम पीना। साथ ही उन्होंने कहा कि मेरे गिलास में बादाम किशमिश भी डाल देना। उन्होंने कहा कि वह ऐसे इंसान हैं कि उनसे कैसी भी मजाक कर लो तो बुरा नहीं मानते हैं। अटल जी बहुत खुले दिल के आदमी हैं।
आपको बता दें कि पिछले 9 हफ्तों से अटल वाजपेयी का ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) में इलाज चल रहा था। उनको किडनी में इन्फैक्शन, चेस्ट कंजेशन, यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फैक्शन और यूरिन में समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
11 जून को भर्ती कराया गया था
वाजपेयी को किडनी और नली में संक्रमण, छाती में जकड़न, मूत्रनली में संक्रमण आदि के बाद 11 जून को एम्स में भर्ती कराया गया था। मधुमेह (डायबिटीज) के शिकार 93 वर्षीय वाजपेयी की एक ही किडनी काम करती है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ कई और नेता भी वाजपेयी का हाल जानने एम्स पहुंचे थे।