गोरखपुर: लोकसभा चुनाव के सन्निकट होने पर भारतीय जनता पार्टी के अनुसांगिक संगठनों में इन दिनों रिक्त पदों को भरकर आगामी चुनाव की रूपरेखा तय करने की तैयारी हो चुकी है.जिसके चलते हाल ही में बीजेपी के युवा मोर्चा और क्षेत्रीय पदाधिकारियों में भी खासा फेरबदल देखने को मिला.
जिन्हें आने वाले समय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है, इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा में भी संगठन के प्रादेशिक एवम क्षेत्रीय पदाधिकारियों की बैठक कर सम्बन्धित को उनकी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. इस सम्बंध में बीजेपी माइनारिटी सेल के प्रदेश महामंत्री मोहम्मद इफ्तखार हुसैन ने आगामी 6 अगस्त को सभी प्रादेशिक व क्षेत्रीय पदाधिकारियों की लखनऊ में बैठक बुलाई है.
इस बारे में महामंत्री इफ़्तिख़ार हुसैन ने कहा है कि 6 अगस्त सोमवार को दिन 12 बजे लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर सभी पदाधिकारियों को प्रांतीय नेतृत्व से मार्गदर्शन हेतु प्रथम बैठक आहूत की गई है,जिसमे सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है.

