बारिश ने खोली पोल,गोरखपुर की सड़कों का बुरा हाल,शहर के प्रमुख बाजार अलीनगर की सड़क धंसी,व्यवसायी परेशान… - Desi खबर-जोड़े आपको पूर्वांचल से।
PropellerAds

Sunday, 29 July 2018

बारिश ने खोली पोल,गोरखपुर की सड़कों का बुरा हाल,शहर के प्रमुख बाजार अलीनगर की सड़क धंसी,व्यवसायी परेशान…



मानूसन ने दस्तक दिया और बारिश का सिलसिला लगातार जारी है।।पिछले एक हफ्ते से लगातार हो रही बारिश ने गोरखपुर की सड़कों की पोल खोल दी है।।गोरखपुर के प्रमुख बाजार अलीनगर का बुरा हाल है।।शहर के प्रमुख बाजारों में सुमार अलीनगर का सराफा बाजार इस समय बारिश के दंश को झेल रहा।।अलीनगर के सर्राफा बाजार के पास की सड़क धँस जाने की वजह से राहगीरों के साथ साथ स्थानीय लोगो को भी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है।।





मामला अलीनगर के सर्राफा बाजार का है जहाँ परसो रात में बारिश के कारण शीतला माता मंदिर के पास की सड़क धँस गई जिससे स्थानीय लोगो,राहगिरो के साथ साथ व्यवसायीयो को भी परेशान होना पड़ रहा है।।आने-जाने वाले गाड़ी-साइकिल उसमे फँस जा रही जिससे दुर्घटनाए हो रही।। तीन दिन से लोगो को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है पर उस पर किसी का ध्यान नही है।।स्थानीय नागरिकों व व्यवसायी का कहना है कि पिछले तीन दिन से हमे और ग्राहकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा पर किसी को इसकी चिंता नही है।।अभी कुछ दिन पहले बिजली का काम हुआ जिसके बाद सड़क का पुनःनिर्माण किया गया पर वो सड़के ही धसने लगी।।अब प्रश्न यह उठता है कि अभी थोड़ी बारिश में सड़कों का यह हाल है तो पूरी बरसात में क्या होगा?? राहगीरों व व्यवसायियों को इस समस्या से कब निजात मिलेगी??