नवोदय विद्यालय संकुल स्तरीय बैड¨मटन प्रतियोगिता में महराजगंज ओवरआल चैम्पियन - Desi खबर-जोड़े आपको पूर्वांचल से।
PropellerAds

Sunday, 29 July 2018

नवोदय विद्यालय संकुल स्तरीय बैड¨मटन प्रतियोगिता में महराजगंज ओवरआल चैम्पियन


गोरखपुर: नवोदय विद्यालय समिति की संकुल स्तरीय बैड¨मटन प्रतियोगिता का जनपद महराजगंज में धनेवा-धनेई स्थित स्पो‌र्ट्स स्टेडियम में समापन हुआ। प्रतियोगिता में 21 अंक प्राप्त कर महराजगंज की टीम ने ओवरआल चैम्पियन का खिताब जीता, वहीं संतकबीर नगर की टीम ने 14 अंक प्राप्त कर उपविजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
नवोदय विद्यालय की संकुल स्तरीय बैड¨मटन प्रतियोगिता में वाराणसी संकुल के नौ जिलों के खिलाड़ी प्रतिभाग किए। अंडर 14 आयु वर्ग के बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में महराजगंज के जुबेर ने सत्यप्रकाश को तथा बालिका वर्ग में मऊ की अंजली ने महराजगंज की प्रीति को हराया। अंडर 17 आयु वर्ग के बालक वर्ग में संतकबीर नगर के विकास ने महराजगंज के अविनाश को तथा बालिका वर्ग में महराजगंज की काजल ¨सह ने चंचल को हराया। अंडर 19 बालक वर्ग में संतकबीर नगर के अंकुर ने कुशीनगर के विजय को एवं बालिका वर्ग में महराजगंज की ज्योति ने प्रशंसा को हराया। समापन के दौरान विजेता व उपविजेता टीम तथा बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए प्राचार्य जनार्दन उपाध्याय ने कहा कि शिक्षा के साथ जीवन में खेल का भी अहम स्थान है। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है। इस दौरान शारीरिक व्यायाम शिक्षक अमिताभ ¨सह, सरिता हिल्टन, प्रदीप शर्मा, हरिवंश चौरसिया, संजय मल्ल, दोरेराज, सुशील पाठक, लवकेश तिवारी आदि मौजूद रहे।