बहराइच जनपद अन्तर्गत मिहिपुरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डॉ. रामनारायण वर्मा मरीजों से फीस के नाम पर 100 रूपये वसूले जाते हैं। - Desi खबर-जोड़े आपको पूर्वांचल से।
PropellerAds

Sunday, 29 July 2018

बहराइच जनपद अन्तर्गत मिहिपुरवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डॉ. रामनारायण वर्मा मरीजों से फीस के नाम पर 100 रूपये वसूले जाते हैं।


बहराइच जनपद अन्तर्गत मिहींपुरवा तहसील में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोतीपुर प्रभारी मरीजों से फीस के नाम पर 100 रूपये वसूले जाते हैं जबकि प्रदेश सरकार सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिये प्रतिबंध है। शाशन प्रशासन और प्रदेश सरकार को ताख पर रखकर सरकारी अस्पताल के डॉक्टर आए दिन सरकार के इन दावों को ठेंगा दिखा रहे हैं। जिले के एक अस्पताल में डॉक्टर अस्पताल की वजह से प्राइवेट क्लीनिक में मरीजों को बुलाकर इलाज करते हैं और उनसे फीस भी वसूलते हैं।




जिला बहराइच के कस्बा मिहींपुरवा में सीएचसी प्रभारी अपने आवास पर ही निजी अस्पताल चला रहे हैं। मरीजों के लिए भगवान कहे जाने वाले डॉक्टर मोटी तनख्वाह पाने के बावजूद गरीबों से रूपये एंठने की दुकान खोले हुए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. रामनारायण वर्मा सरकारी अस्पताल में सुबह 8 से 2 बजे तक अपनी ड्यूटी की खानापूर्ती के बाद अपने सरकारी आवास पर अस्पताल बनाया हुआ है। सीएचसी के मरीजों को यहाँ निजी अस्पताल पर बुलाया जाता है, 2 बजे के बाद आवास पर मरीजों की भारी-भरकम भीड़ रहती है, मरीजों से फीस के नाम पर 100 रूपये वसूले जाते हैं।



इसके अलावा सीएचसी में भी मरीजों के लिए अस्पताल के पर्चे की बजाए एक सादा कागज़ पर दवाई लिखी जाती हैं जिन्हें बाहर से लाने को कहा जाता है। जहाँ से इनकी मोटी रकम कमीशन के रूप में और तरह तरह की सुविधा मिलती है बताया जा रहा है कि डॉक्टर साहब का मेडिकल स्टोर से पहले से ही कमीशन सेट है। मरीजों की जाँच भी डॉक्टर द्वारा बताई गई पैथालोजी पर की जाती है, वहां भी कमीशन का मामला है।

हैरानी की बात कि सीएचसी में कई वर्षों से वसूली का खेल चल रहा है और जो जिनकी भी पोस्टिंग हो जाती उनका ट्रांसफर तक नहीं होता लेकिन स्वास्थ्य विभाग और प्रदेश के जिम्मेदार अनजान बने हुये है। आसपास के लोग बताते हैं कि कई शिकायतों के बाद भी कोई कार्यवाही नही हुई है। इस मामले में सीएमओ से जब बात हुई तो उन्होंने ने आश्वासन दिया है की मौके की जाँच करवा कर जो उचित कार्यवाही होगी वो की जायेगी।