(zila Gorakhpur) First Poster release
नॉस्ट्रम इंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही इस फिल्म बनने जा रही फिल्म ‘जिला गोरखपुर’ का फर्स्ट लुक जारी हो चुका है. इस फिल्म के पोस्टर में पीछे की ओर से भगवाधारी एक शख्स खड़ा दिखाई दे रहा है. पोस्टर में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ जैसा लुक नजर आ रहा है, ऐसा इसलिए क्योंकि सीएम योगी भी गोरखपुर के निवासी और सासंद रहे हैं. इस फिल्म के पोस्टर में चौंकाने वाली बात यह है कि भगवाधारी शख्स ने हाथ में बंदूक भी लिया हुआ है. पोस्टर में गाय के बछड़े की तस्वीर भी साफ झलक रही है. इस फिल्म को विनोद तिवारी प्रोड्यूस कर रहे हैं.

