सपा नेता ने ली ‘रिश्वत’, हवालात में डाला….I - Desi खबर-जोड़े आपको पूर्वांचल से।
PropellerAds

Wednesday, 8 August 2018

सपा नेता ने ली ‘रिश्वत’, हवालात में डाला….I

ई-रिक्शा चालक को छुड़वाने के लिए सपा नेता ने पुलिस के नाम पर दो हजार रुपये ऐंठ लिए। घटना का पता लगने पर लिसाड़ी गेट पुलिस ने आरोपित सपा नेता को पकड़कर हवालात में डाल दिया। ई-रिक्शा चालक की मां ने हंगामा करते हुए नेता के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थाना नौचंदी क्षेत्र के करीम नगर निवासी मुसर्रत पत्नी स्वर्गीय सिराजुद्दीन का कहना है कि उसका बेटा अनस (20) ई-रिक्शा चलाता है। मंगलवार को ई-रिक्शा क ांवड़ से टकरा गया, जिसके बाद लिसाड़ी गेट पुलिस उसे पकड़कर ले आई। रात करीब नौ बजे सपा नेता गुलशेर राणा अनस को छुड़वाने के लिए थाने आया। उसने पुलिस के नाम पर उससे दो हजार रुपए ले लिए। इसके बाद वह बेटे को लेकर आ गई।

पूर्व मंत्री ने खोली पोल : मुसर्रत की गुहार पर एक पूर्व मंत्री ने सिफारिश की, लेकिन पुलिस ने अनस को छोड़ने से इन्कार कर दिया। इसके बाद एक अधिकारी को फोन करने पर पुलिस ने उसे छोड़ा। पूर्व मंत्री ने पुलिस को खरी-खोटी सुनाते हुए हो हजार रुपये लेकर छोड़ने की बात कही। पुलिस ने मुसर्रत को बुलाकर पूछा तो गुलशेर राणा की करतूत उजागर हुई। वहीं सीओ कोतवाली दिनेश कुमार शुक्ला का कहना है कि सपा नेता ने गरीब महिला से पुलिस के नाम पर दो हजार रुपये लिए हैं। आरोपित को पकड़ लिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।