बहराइच जनपद अन्तर्गत नवाबगंज थाने के मंगलीनाथ मंदिर पर हर सोमवार को हजारों कांवरियां राप्ती नदी के जानकी घाट से जल लेकर चढ़ाने के लिये जाते हैं। सोमवार की सुबह लगभग नौ बजे सुभाष वर्मा पुत्र रामकुमार निवासी हरिहरपुर चौगडवा उम्र लगभग तीस वर्ष व पंकज वर्मा पुत्र लोकनाथ निवासी उमरिया उम्र लगभग
पच्चीस वर्षीय जानकी घाट पर जल भरने के लिये गये थे । इसी दौरान दोनों जल भरने के लिये नदी में गहरे पानी मे चले गये। लोगों का शोर शराबा सुनकर घाट पर मौजूद कावरियों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन वो दोनों को नदी से बाहर नही निकाल पाये। दो कावरियों के डूबने की सूचना मिलते ही पास में स्थित एस.एस.बी के जवान और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंच गये । नदी में पानी का बहाव बहुत तेज होने के कारण गोताखोरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा । तीन घँटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों युवकों को नदी से बाहर निकाला पाये। इस दौरान सुभाष की मौके पर ही मौत हो गयी । वहीं पकंज को इलाज के लिये ले जाते समय रास्ते मे मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।