गोरखपुर। नीलगाय, जंगली सुअर समेत छुट्टा जानवर किसानों की फसल को बर्बाद कर देते हैं। छुट्टा जानवरों के आंतक से किसानों को निजात दिलाने के लिए गुजरात के किसान बचुभाई ठेसिया(65 वर्ष) ने झटका मशीन ईजात की है। इस मशीन से पशु और व्यक्ति घायल भी नहीं होते और खेत की सुरक्षा भी होती है।
बचुभाई ठेसिया गुजरात के जामनगर जिले के कालावड तहसील में रहते है। किसान होने के साथ-साथ बचुभाई वैज्ञानिक है। बचुभाई ठेसिया बताते हैं, "छुट्टा जानवर हर राज्य के किसानों की समस्या है और अपनी फसलों को बचाने के लिए किसान सीधे बिजली के तारों में करंट दौड़ा देते है। जो कानूनी अपराध है। इससे व्यक्ति और पशु के मरने का खतरा रहता है। इस मशीन जानवरों को सिर्फ झटका लगता है और पशुओं को कोई नुकसान भी नहीं होता है। गुजरात के करीब 25 हजार किसान इसका इस्तेमाल कर रहे है।"
छुट्टा जानवर हर राज्य के किसानों की समस्या है। इस मशीन जानवरों को सिर्फ झटका लगता है और कोई नुकसान भी नहीं होता है। गुजरात के करीब 25 हजार किसान इसका इस्तेमाल कर रहे है।

