गोरखपुर: जनपद के चौरी चौरा थाना क्षेत्र के सोनबरसा बाजार में शनिवार की देर रात कुछ अराजक तत्वों द्वारा चौरसिया वस्त्रालय के मालिक प्रेमचन्द चौरसिया के कपड़े की दुकान में बन्द शटर के अन्दर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की गयी।
उसी समय बाजार में श्रीमदभागवत कथा सुनकर लौट रहे लोगों ने बन्द दुकान के अन्दर आग की लपट देखकर शोर मचाया। शोर सुनकर मकान मालिक कमरा खोलकर बाहर आया। आग की लपटों को देखते ही उसने दुकान के अंदर लगी आग पर पानी डालकर आग को बुझा दिया। संयोग अच्छा रहा कि दुकान के अंदर रखा सामान जलने से बच गया।
सुचना पर पहुंची चौरी चौरा थाना क्षेत्र की सोनबरसा चौकी पुलिस ने दूकान के बाहर लगाये गए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो उसमे एक युवक हाथ में पेट्रोल का बोतल लेकर आता दिखाई दे रहा है। साथ ही युवक दुकान में पेट्रोल डालकर आग लगाकर भागते हुये नजर आ रहा है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे युवक की तलाश कर रही है।