दिल्ली [जेएनएन]। राष्ट्रपति ने बड़ा फेरबदल करते हुए कई राज्यों के राज्यपाल बदल दिए हैं। इनमें जम्मू कश्मीर और बिहार के अलावा हरियाणा, उत्तराखंड, सिक्किम, मेघालय और त्रिपुरा शामिल हैं।
सत्यपाल मलिक को जम्मू और कश्मीर का और लाल जी टंडन को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है। बेबी रानी मौर्य को उत्तराखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

सत्यपाल मलिक (फाइल फोटो)

सत्यपाल मलिक (फाइल फोटो)
गंगा प्रसाद को सिक्किम और तथागत राय को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, इससे पहले राय त्रिपुरा के राज्यपाल थे।
हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी को त्रिपुरा भेजा गया है और सत्यदेव नारायण आर्य को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी को त्रिपुरा भेजा गया है और सत्यदेव नारायण आर्य को हरियाणा का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

