72वें स्वतंत्रता दिवस पर दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 152 गरीबों के आवास का सपना साकार करेंगे। मुख्यमंत्री आसरा योजना के अंतर्गत 101 और प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 51 लाभार्थियों को उनके आवास की चाभी और योजना के अंतर्गत आवास आवंटन का प्रमाण पत्र प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री के मौजूदगी में लाभांवित होने वाले लाभार्थियों में बंसफोड़वे और आर्थिक रूप से गरीब लोग शामिल हैं।
गोरखपुर क्लब में कृषि को मनरेगा से जोड़ने के लिए पांच मण्डलों की एक दिवसीय कार्यशाला के उदघाटन सत्र में मुख्यमंत्री के हाथों आवास वितरण का कार्यक्रम संपंन होगा। 16 अगस्त की सुबह 11 बजे होने वाले इस आयोजन में सभी 152 लाभार्थियों को आमंत्रित किया गया है। मुख्यमंत्री अपने हाथों मंच से दोनों योजना के 15-15 लाभार्थियों को आवास की चाबी और प्रमाण-पत्र सौंपेंगे। मंच के नीचे बैठे बाकी लाभार्थियों को डूडा समेत अन्य विभागों के अधिकारियों द्वारा चाबी और प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। रविवार को डीएम के विजयेंद्र पांडियन ने इन आवासों का निरीक्षण किया। उन्होंने कुछ खामियां भी पाई जिन्हें दो दिनों में दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान डूडा के परियोजना अधिकारी तेज कुमार समेत अन्य उपस्थित रहे।
पांच वार्डों में प्रधानमंत्री आवास योजना से निर्माण
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वार्ड नंबर 8, 20, 3,7 और 19 में लाभार्थियों को आवास के लिए 2.50 लाख रुपये दिए गए थे। 51 लाभार्थियों के आवास निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वार्ड नंबर 8, 20, 3,7 और 19 में लाभार्थियों को आवास के लिए 2.50 लाख रुपये दिए गए थे। 51 लाभार्थियों के आवास निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है।
बनकटवा में आसरा योजना के 120 आवास का निर्माण पूर्ण
डूडा की तरफ से आसरा अवास योजना के तहत बीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के पास हमीरपुर बनकटवा में 180 आवास बनवाए जा रहे हैं। इनमें से 120 आवास का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इन्हीं में से 101 आवास की चाबी लाभार्थियों को सौंपी जाएगी। लाभार्थियों में बक्शीपुर, बैंकरोड समेत शहर की कई अन्य सड़कों के किनारे झोपड़ी व खुले आसमान के नीचे गुजर बसर करने बाले शामिल हैं। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित चयन समिति ने लाभार्थियों का चयन किया है। इस योजना के अंतर्गत महेसरा में भी 72 आवास निर्माणाधीन है। अधिकारियों का कहना है कि सितम्बर माह तक निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा।

आसरा आवास की कीमत 4.19 लाख
आसरा आवास के तहत बन रहे प्रत्येक आवास की कीमत 4.19 लाख रुपये है। 25 वर्ग मीटर यानी करीब 250 वर्ग फीट क्षेत्रफल में बनाए गए प्रत्येक आवास में एक कमरा, बरामदा, किचन, शौचालय और स्नानगृह है।
आसरा आवास के तहत बन रहे प्रत्येक आवास की कीमत 4.19 लाख रुपये है। 25 वर्ग मीटर यानी करीब 250 वर्ग फीट क्षेत्रफल में बनाए गए प्रत्येक आवास में एक कमरा, बरामदा, किचन, शौचालय और स्नानगृह है।