बरसात का कहर: स्कूली टेंपो पर दीवार गिरने से बच्चों और शिक्षका समेत नौ घायल - Desi खबर-जोड़े आपको पूर्वांचल से।
PropellerAds

Monday, 30 July 2018

बरसात का कहर: स्कूली टेंपो पर दीवार गिरने से बच्चों और शिक्षका समेत नौ घायल


बस्ती में रुधौली थाने के पकरीजई में स्कूली बच्चों को टेंपो में बैठाते समय बगल में मौजूद जर्जर ईंट की दीवार गिर गई। टैम्पो पर गिरी दीवार के नीचे दबकर सात बच्चे, शिक्षिका और चालक घायल हो गए।
ग्रामीणों ने किसी तरह से सभी को ऑटो से बाहर निकाला। विद्यालय प्रबंधक ने निजी वाहन से बस्ती के नर्सिंग होम में इलाज के लिए भेजा।
पकरीजई में सोमवार को पास के जेपी पब्लिक कानवेंट स्कूल के बच्चों को ले जाने के लिए टेंपो आया। इस टेंपो पर पहले से आठ बच्चे और एक शिक्षिका सवार थी।
चालक एक बच्चे को बैठा रहा था कि पास की एक दीवार अचानक भरभरा कर ढह गई। टेंपो दीवार के मलबे के नीचे ढक गया। किसी तरह ग्रामीणों ने सभी को बाहर निकाला। सूचना पर कुछ ही देर में एम्बुलेंस और विद्यालय प्रबंधक भी अपना वाहन लेकर पहुंच गए। प्रबंधक ने अपने निजी वाहन से घायलों को लेकर बस्ती के एक निजी नर्सिंग में भर्ती कराया। दो की हालत गंभीर है व अन्य को मामूली चोट लगी है। अभिभावक उन्हें अपनी देख्ररेख में घर ले गए।