सावन मास प्रारंभ हो चुका है और इसको लेकर कावड़ यात्रियों का आवागमन धार्मिक प्रयोजन हेतु चल रहा है,
पवित्र धार्मिक यात्रा को सकुशल संपन्न कराने हेतु गोरखपुर एसएसपी शलभ माथुर के कुशल निर्देशन में गोरखपुर पुलिस के द्वारा समस्त कांवरिया बम को सावन मास की हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की गई हैं और विभिन्न स्थानों पर बैनर के माध्यम से सहायतार्थ अपील भी की गई है जो कि अपने आप में अनूठा और बेहतरीन प्रयास है….
बैनर के माध्यम से कौड़ीराम क्षेत्र के अंतर्गत यह बैनर आपको भारी संख्या में नजर आएंगे जो कि कांवरियों को अपनी यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां बताती हैं जो कि कुछ इस प्रकार हैं
यात्रा के दौरान कृपया वाहन तीव्र गति से ना चलाएं
बसों और ट्रेनों की छतों पर यात्रा न करें
किसी भी प्रकार के नशे का सेवन न करें
यात्रा के दौरान वाहन पर बांस बल्ली एक निश्चित ऊंचाई पर ही हों
मुख्य मार्गों पर अपने साइड में पंक्ति कतार में चले
कृपया सड़क पर आवागमन अवरुद्ध ना होने दें
आम जनता तथा दुकानदारों का सहयोग करें किसी प्रकार की पुलिस सहायता हेतु निम्न नंबरों पर संपर्क करें
कंट्रोल रूम 100, क्षेत्राधिकारी गोला 94 5440 5210 थाना बांसगांव 9454403502 थाना बड़हलगंज 94 5440 3501 क्षेत्राधिकारी बांसगांव 94 5440 1414 थाना बेलीपार 94 5440 3503 थाना गगहा94 5440 3509
कौड़ीराम क्षेत्र के अंतर्गत इन बैनरों के माध्यम से जो संदेश दिया जा रहा है इसको लेकर चौकी इंचार्ज प्रविंद्र राय ने बताया कि प्रतिवर्ष जाने-अनजाने ऐसी घटनाएं घट जाती हैं जिसको लेकर शासन प्रशासन को भारी दबाव झेलना पड़ता है यह एक सराहनीय पहल की गई है जिससे लोगों में एक जागरूकता संदेश जाएगा और जागरुक होने से घटनाओं पर अंकुश लग सकेगा|।



