गोरखपुर में पिछले 24 घंटे में 4 एमएम बारिश हुई है। किसानों के लिए बारिश की यह बूंदे सोने से कम नहीं हैं। गेहूं की फसल को इनसे काफी लाभ होगा।
दूसरे बारिश के कारण शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति मंगलवार की रात से ही प्रभावित है। कई क्षेत्रों में बिजली नहीं, मरम्मत का कार्य भी नहीं बारिश के कारण नहीं हो पा रहा है।
जिला प्रशासन ने ठिठुरन को देखते हुए बुधवार की सुबह सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया लेकिन जब तक आदेश जारी होता, तमाम स्कूलों के लिए बच्चे निकल चुके थे। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में बुधवार को भी थम-थम कर बारिश होती रही।

