कोपागंज मऊ। कोपागंज थाने में वयाप्त भ्र्ष्टाचार को लेकर भाजपा व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओ का थाने के अंदर इंस्पेक्टर व दो उपनिरीक्षकों को तत्काल लाइन हाजिर किये जाने आदि मुद्दों को लेकर दिया जा रहा धरना तीसरे दिन भी जारी रहा । लगभग अढाई बजे के करीब धरना स्थल पर पहुँचे भाजपा के जिलाध्यक्ष के इस आश्वासन पर समाप्त हुआ कि अगर 17 अगस्त के पूर्व इंस्पेक्टर व दोनों दरोगाओं को लाइन हाजिर नही किया गया तो जनपद के सारे कार्यकर्ता 17 अगस्त को पुलिस अधीक्षक का बड़े पैमाने पर घेराव करेगे ।उक्त आश्वासन के बाद कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष को अपनी मांग पत्र सौपते हुए थाना परिसर खाली किये ।
जनपद मे कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा तरह तरह से नकेल कशी जा रही है ।बावजूद इसके जनपद के थानों द्वारा कानून को ढाल बना सिर्फ लूट खसोट किया जा रहा जिससे की कानून व्यवस्था दिन ब दिन बेपटरी होती जा रही है । कोपागंज थाने में वयाप्त भ्र्ष्टाचार व आये दिन कार्यकर्ताओ से किये जा रहे दुर्व्यव्हार को लेकर क्षेत्रीय भाजपा व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता अड़ गये और शनिवार की देर शाम से ही थाना परिसर में धरने पर बैठ गये और इंस्पेक्टर आरके द्विवेदी व एसआई अजय कुमार तिवारी एचसीपी लाल साहब सिंह को तत्काल लाइन हाजिर करने की ज़िद करने लगे ।
यही नही अपरपुलिसअधीक्षक व सीओ घोसी के लाख समझाने के बाद भी कार्यकर्ता उक्त तीनों दरोगाओं को लाइन हाजिर की मांग करते हुए धरने पर बैठे रहे ।धरना स्थल पर तीसरे दिन पहुँचे भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गविजय राय को धरनारत कार्यकर्ताओ ने पूरे मामले से अवगत कराते हुए अपनी मांग पत्र सौपा । भाजपा जिलाध्यक्ष के इस आश्वासन पर धरना तीसरे दिन खत्म हुआ कि अगर 17 अगस्त से पूर्व उक्त तीनों दरोगाओं को लाइन हाजिर नही किया गया तो 17 अगस्त को जनपद के सारे कार्यकर्ता पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह का बड़े पैमाने पर घेराव करेगे । उक्त आश्वासन के बाद ही कार्यकर्ता थाना परिसर खाली किये । ज्ञापन देने वालो में प्रमोद राय,भारत भीम चौहान, अखिलेश राजभर, वीरेंद्र गुप्ता ,दयानन्द ,दिन बन्धु राय ,कैलाश वर्मा ,रामकेवल साहनी हिमांशू राय ,सूरज ,बबलू पटवा , सहित अनेको रहे ।
धरना स्थल पर भाजपा व विश्व हिंदू परिषद द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष को दिये गये मांग पत्र में आरोप लगाया है कि कोपागंज ही नही अपितु जनपद के सारे थाने दलालो व लूट खसोट का अड्डा बन गया हैं ।उक्त थानों द्वारा की जा रही लूट खसोट पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में किया जा रहा है । यही नही इसकी आड़ में कार्यकर्ताओं को भी तरह तरह से परेशान किया जा रहा । इस स्थिति में कार्यकर्ता आजिज व परेशान होकर यह कदम उठाये । सभी का कहना था कि अगर जनपद के सभी थानों की कानून व्यवस्था सही नही हुई तो विरोध होगा।