असली और नकली हिन्दू युवा वाहिनी की लड़ाई सड़क पर आई, सुनील सिंह सहित नौ गिरफतार, चार केस दर्ज। - Desi खबर-जोड़े आपको पूर्वांचल से।
PropellerAds

Wednesday, 1 August 2018

असली और नकली हिन्दू युवा वाहिनी की लड़ाई सड़क पर आई, सुनील सिंह सहित नौ गिरफतार, चार केस दर्ज।

गोरखपुर। असली हिन्दू युवा वाहिनी कौन है, की लड़ाई 31 जुलाई को सड़क पर आ आई। हिन्दू युवा वाहिनी के महानगर मंत्री विवेक सूर्या को धमकी देने के आरोप में पुलिस ने पहले हिन्दू युवा वाहिनी भारत के महानगर संयोजक अध्यक्ष चंदन विश्वकर्मा को हिरासत में लिया और जब उनके समर्थन में हिन्दू युवा वाहिनी भारत के राष्टीय अध्यक्ष सुनील सिंह राजघाट थाने पर प्रदर्शन करने वाले पहुंचे तो उनके 9 समर्थकों पर लाठीचार्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया। इन सभी पर रात में ही दो थानों में चार मुकदमे दर्ज कर लिए गए।
हिन्दू युवा वाहिनी भारत के नेताओं द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष व अन्य की गिरफ्तारी  के विरोध में आज जगह-जगह प्रदर्शन की घोषणा सोशल मीडिया में की जा रही है।

राजघाट थाने पर प्रदर्शन करते हिन्दू युवा वाहिनी भारत के कार्यकर्ता
हिन्दू युवा वाहिनी और हिन्दू युवा वाहिनी भारत का ताजा विवाद एक फेस बुक पोस्ट से शुरू हुआ। हिन्दू युवा वाहिनी के महानगर इकाई के मंडल महामंत्री मंत्री विवेक सूर्या ने एक फेस बुक पोस्ट में हिन्दू युवा वाहिनी भारत को नकली हिन्दू युवा वाहिनी बताया था।
सूर्या के अनुसार इस फेसबुक पोस्ट से नाराज होकर हिन्दू युवा वाहिनी के महानगर संयोजक चंदन विश्वकर्मा ने 30 जुलाई को मोबाइल पर फोन कर गालियां दी। घर के नीचे आकर भी अपशब्द कहे। कुछ देर बाद हिन्दू युवा वाहिनी भारत के राष्टीय अध्यक्ष सुनील सिंह का भी मोबाइल पर फोन आया और उन्होंने कहा कि वह 31 जुलाई को दोपहर 12 बजे उनके घर आएंगें और इस बावत बात करेंगे.
सूर्या ने मोबाइल पर धमकी दिए जाने की घटना की जानकारी हिन्दू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों के साथ-साथ राजघाट के इंस्पेक्टर को भी दी।

सुनील सिंह को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस
मोबाइल पर धमकी और गालीगलौच की शिकायत पर 31 जुलाई की दोपहर पुलिस ने चंदन विश्वकर्मा को हिरासत में ले लिया। इसकी जानकारी होने पर सुनील सिंह अपने साथियों के साथ राजघाट थाने पहुंच गए और चंदन विश्वकर्मा को छोड़ने के लिए प्रदर्शन करने लगे। राजघाट पुलिस का आरोप है कि सुनील सिंह और उनके साथियों ने चंदन विश्वकर्मा को लाकप से जबरन छुड़ाने की कोशिश की। इसके बाद राजघाट थाने पर एसपी सिटी विनय सिंह भी पहुंच गए। एसपी सिटी के पहुंचने के बाद पुलिस ने सुनील सिंह और उनके साथियों पर हल्का लाठीचार्ज किया और सुनील सिंह, चंदन विश्वकर्मा के पार्षद भाई सौरभ विश्वकर्मा समेत नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया.
मुकदमा दर्ज हो जाने के बाद हिन्दू युवा वाहिनी के महानगर अध्यक्ष एवं पार्षद रामभुआल निषाद, विवेक सूर्या को लेकर उसके घर जा रहे थे. रास्ते में उनकी गाड़ी पर पथराव हुआ। इसके बाद वह भागकर थाने आए.

विवेक सूर्या जिनके फेसबुक पोस्ट के बाद ताजा विवाद शुरू हुआ
इस घटना की जानकारी के बाद एसएसपी शलभ माथुर भी राजघाट थाने पहुंचे। देर रात सुनील सिंह सहित नौ लोगों के खिलाफ चार केस दर्ज कर लिए गए। इसमें तीन केस राजघाट थाने में जबकि एक केस कोतवाली में दर्ज किया गया। राजघाट में दर्ज एक केस में सुनील सिंह, चंदन विश्वकर्मा, सौरभ विश्वकर्मा आदि पर विवेक सूर्या के घर चढ़कर धमकी देने, गाली गलौच व मारपीट का आरोप लगाया गया है। दूसरे केस के वादी राजघाट के इंस्पेक्टर राम वेलास यादव खुद हैं। उन्होंने सुनील सिंह व सौरभ विश्वकर्मा के खिलाफ नामजद व 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ राजघाट थाने में सरकारी कामकाज में बाधा डालने, अभियुक्त को थाने से छुड़ाने की कोशिश का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। करने का दर्ज किया गया है।
तीसरा केस हिन्दू युवा वाहिनी के महानगर संयोजक एवं पार्षद रामभुआल कुशवाहा की तहरीर पर राजघाट थाने में दर्ज हुआ है. इस केस में सुनील सिंह, चंदन विश्वकर्मा व सौरभ विश्वकर्मा पर हत्या के प्रयास का आरोप लगाया गया है. चौथा मुकदमा कोतवाली में दर्ज हुआ है. इसे नगर निगम के चैकीदार की तहरीर पर दर्ज किया गया है जिसमें नगर निगम परिसर में प्रदर्शन के दौरान हंगामा और तोड़फोड़ का आरोप लगाया गया है.
इस मामले में पुलिस द्वारा बड़ी तेजी से की गई कारवाई और एक साथ चार मुकदमा दर्ज करना चर्चा का विषय बन गया है. बड़े अधिकारियों का खुद राजघाट थाने पर जाना और कार्रवाई कराना इस बात का संकेत है कि शासन स्तर से हिन्दू युवा वाहिनी भारत के पदाधिकारियों के खिलाफ अब सख्ती की जाएगी. आने वाले दिनों में इस संगठन के दूसरे पदाधिकारियों पर भी ऐसी कार्रवाई हो सकती है. कुछ पुराने केस भी खुल सकते हैं.
हिन्दू युवा वाहिनी भारत के नेताओं ने पुलिस पर बर्बर लाठचार्ज करने और फर्जी केस दर्ज करने के आरोप लगाए हैं.  सुनील सिंह की ओर से फेस बुक पर आज सुबह की गई एक पोस्ट में कहा गया है कि -वक्त न्याय जरूर करेगा, यह संघर्ष व्यर्थ नहीं जाएगा, जय श्रीराम.
हिन्दू युवा वाहिनी भारत के गठन के बा