गोरखपुर के जिलाधिकारी ने की बड़ी घोषणा, करिए यह काम और आपके गांव को मिलेंगे करोड़ों रुपए…। - Desi खबर-जोड़े आपको पूर्वांचल से।
PropellerAds

Wednesday, 1 August 2018

गोरखपुर के जिलाधिकारी ने की बड़ी घोषणा, करिए यह काम और आपके गांव को मिलेंगे करोड़ों रुपए…।

गोरखपुर के जिलाधिकारी ने की बड़ी घोषणा, करिए यह काम और आपके गांव को मिलेंगे करोड़ों रुपए…

 गोरखपुर जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन के द्वारा जिले को प्रदेश में अग्रणी स्वरूप देने की पुरजोर कोशिश की जा रही है, मुख्य विकास अधिकारी अनुज सिंह , पंचायती राज अधिकारी हिमांशु शेखर और जिला स्वच्छ भारत प्रेरक प्रदीप अग्रहरि इस में अहम भूमिका निभाने में लगे हुए हैं

इसी कड़ी में आज जिलाधिकारी महोदय ने घोषणा कि है कि जनपद के सबसे साफ सुथरे शीर्ष तीन ग्राम पंचायतों को 1 करोड़, 75 लाख एवं 50 लाख रुपये की धनराशि विकास कार्यों को बढ़ाने के लिये पुरस्कार स्वरुप दी जाएगी।।


आज चरगावां ब्लाक के अंतर्गत ग्राम विकास संस्था की ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम में जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन मुख्य विकास अधिकारी अनुज सिंह और ब्लाक प्रमुख सुनील पासवान उपस्थित होकर स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2018 एवं स्वच्छता अभियान का शुभारंभ किया…


इस भव्य कार्यक्रम की शुरुआत के समय जिला स्वच्छ भारत प्रेरक प्रदीप अग्रहरि ने उपस्थित लोगों के समक्ष स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2018 के विषय में बिंदुवार प्रकाश डाला , साथ ही साथ इस कार्यक्रम में उपस्थित गोरखपुर विश्विद्यालय के स्वच्छ भारत समर इंटर्न्स के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी रंगारंग प्रस्तुति की गई
 इस ब्लॉक के अंतर्गत पंचायती राज विभाग के सफाई कर्मियों को यूनिफॉर्म एवं ग्राम पंचायतों में व्यापक सफाई हेतु सफाई किट अधिकारियों द्वारा प्रदान की गई

इस महत्वपूर्ण मौके पर जिले को अग्रणी भूमिका में पहुंचाने वाले जिलाधिकारी के विजय पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि जिले को 30 सितंबर तक ओडीएफ घोषित कराने हेतु आप सब का सहयोग अपेक्षित है 2018 में उच्चतम रैंक दिलाने हेतु सार्वजनिक स्थानों पर साफ सफाई अत्यंत आवश्यक है
इस संबोधन के दौरान जिलाधिकारी महोदय के द्वारा एक बड़ी घोषणा की गई जिसको लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल व्याप्त है, जिलाधिकारी ने घोषणा की कि जनपद के सबसे साफ सुथरे 3 ग्राम पंचायतों को ₹ 1 करोड़ (प्रथम पुरस्कार) , ₹ 75 लाख (द्वितीय पुरस्कार) एवं ₹ 50 लाख (तृतीय पुरस्कार) की धनराशि विकास कार्यों को बढ़ाने के लिए दी जाएगी


क्या है स्वच्छ सर्वेक्षण (ग्रामीण) 2018

स्वच्छ सर्वेक्षण (ग्रामीण), 2018 के अंतर्गत पूरे भारत में सभी 698 जिलों की रैंकिंग प्रत्यक्ष निरीक्षण (30 अंक), नागरिकों के फ़ीडबैक (35 अंक) और सर्विस लेवल प्रगति (35 अंक) में प्राप्त अंकों के आधार पर की जानी है। मूल्यांकन सार्वजनिक स्थानों पर शौचालयों की सुविधा, प्रयोग, कूड़ा प्रबंधन, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के कार्यों से जन सामान्य को लाभ आदि प्रश्नों के उत्तर के आधार पर किया जायेगा…
उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख सुनील पासवान ने की इसके अतिरिक्त जिला विकास अधिकारी बब्बन उपाध्याय, खंड विकास अधिकारी मीनू सिंह, ट्रेनिंग सेंटर के प्राचार्य, एडीओ पंचायत जगबंश कुशवाहा आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।