अटल बिहारी वाजपेयी को बेटी नमिता ने दी मुखाग्नि, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार - Desi खबर-जोड़े आपको पूर्वांचल से।
PropellerAds

Friday, 17 August 2018

अटल बिहारी वाजपेयी को बेटी नमिता ने दी मुखाग्नि, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार


पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी पंचतत्व में विलीन हो गए है। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली के स्मृति स्थल में राजकीय सम्मान के साथ हुआ। बेटी नमिता भट्टाचार्य ने वाजपेयी को मुखाग्नि दी। स्मृति स्थल पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, पीएम मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, लालकृष्ण आडवाणी समेत तमाम नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। 
इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की अंतिम यात्रा में शुक्रवार को जनसैलाब उमड़ पड़ा। वाजपेयी की अंतिम यात्रा में उनके पार्थिव शरीर को लेकर जा रहे वाहन के पीछे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पैदल चल रहे थे। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, कई केन्द्रीय मंत्री और विजय रूपाणी, शिवराज चौहान, योगी आदित्यनाथ और देवेन्द्र फडणवीस समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए राष्ट्रीय स्मृति स्थल ले जा रहे वाहन के पीछे चल रहे थे। लंबी बीमारी के बाद वाजपेयी का 93 वर्ष की आयु में कल शाम एम्स में निधन हो गया था।