आजाद भारत के सबसे बड़े नेता थे अटल जी : वेंकैया नायडू - Desi खबर-जोड़े आपको पूर्वांचल से।
PropellerAds

Friday, 17 August 2018

आजाद भारत के सबसे बड़े नेता थे अटल जी : वेंकैया नायडू

नई दिल्ली: उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुये उनके निधन को देश के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है.

नायडू ने अपने शोक संदेश में कहा ‘‘यह समाचार बेहद दुखद है कि अटल जी नहीं रहे. मैं आज सुबह ही उनकी सेहत की जानकारी लेने के लिए एम्स गया था. मैं सोच भी नहीं सकता हूं कि यह दुखद समाचार इतनी जल्दी मिलेगा.’’ नायडू ने वाजपेयी को आजाद भारत का सबसे बड़ा नेता बताते हुए कहा कि देश में शासन व्यवस्था को बेहतर बनाने और लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने में उनका योगदान अविस्मरणीय है.

उपराष्ट्रपति ने कहा कि 23 दलों की साझा सरकार का सफल संचालन करना, अटल जी की सभी को साथ लेकर चलने की अद्भुद नेतृत्व क्षमता का नायाब उदाहरण है. नायडू ने कहा ‘‘बहुमुखी व्यक्तित्व, वाणी और कर्तव्यपरायणता के धनी, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी हमेशा याद किए जाएंगे