गोरखपुर में मेगा फूड पार्क बनाने के लिए मिल गयी मंजूरी। - Desi खबर-जोड़े आपको पूर्वांचल से।
PropellerAds

Thursday, 2 August 2018

गोरखपुर में मेगा फूड पार्क बनाने के लिए मिल गयी मंजूरी।


मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडे ने बुधवार को उद्यमियों के साथ योजना भवन में एक उच्च स्तरीय बैठक की। इस बैठक में गोरखपुर में मेगा फूड पार्क बनाने की घोषणा की गई। बता दें कि इस मेगा फूड पार्क बनाने के लिए जल्द ही जमीन की व्यवस्था की जाएगी।
पांडे ने कहा कि प्रदेश में उद्यमियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने हेतु होम्योपैथिक एवं एलोपैथिक औषधियों के निर्माण के लिए एल्कोहल के प्रयोग हेतु एल-1 व एल-2 लाइसेंस से संबंधित नियमावली यथाशीघ्र बनाई जाए। इसका सुझाव कोल्ड-स्टोरेज एसोसिएशन ने दिया था। उन्होंने उद्यमियों को जानकारी दी कि प्रदेश में सार्वजनिक अपशिष्ट उपचार संयंत्र की स्थापना के लिए भारत सरकार का उपक्रम राइट्स लिमिटेड डीपीआर यानी प्रस्ताव तैयार करेगा।
बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान राष्ट्रपति के दौरे को लेकर भी चर्चा की गई। इस बैठक में 70 उद्योगपतियों ने भाग लिया। इसमें 51 मामलों पर विचार किया गया और समय से इनका हल करने के निर्देश दिए। प्रदेश में उद्योगों से संबंधित समस्याओं और इनकी मॉनिटरिंग करने के लिए यह 8 वीं मासिक बैठक आयोजित की गई थी।