RRB Group D Recruitment 2018: जल्द घोषित होगी रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की तिथि-VIDEO - Desi खबर-जोड़े आपको पूर्वांचल से।
PropellerAds

Sunday, 12 August 2018

RRB Group D Recruitment 2018: जल्द घोषित होगी रेलवे ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की तिथि-VIDEO

RRB Group D Recruitment 2018
रेलवे ने अभी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा का एग्जाम शेड्यूल जारी नहीं किया है। हालांकि कुछ दिनों पहले रेलवे ने यह बताया था कि परीक्षा सितंबर, अक्टूबर माह में होगी। लेकिन सही तिथियों का ऐलान अभी नहीं किया गया है।
व्हाट्सएप पर कुछ गलत तिथियां वायरल हो रही हैं। ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के उम्मीदवार इन तिथियों से गुमराह न हों। करीब 62,907 भर्तियों के यह परीक्षा होगी। इस परीक्षा के लिए करीब 1 करोड़ 90 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। 
अगस्त में रेलवे ग्रुप सी असिस्टेंट लोको पायलट व टेक्नीशियन पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा ले रहा है। 31 अगस्त तक विभिन्न चरणों में यह परीक्षाएं चलेंगी। इसके बाद ही रेलवे ग्रुप डी परीक्षाएं हो सकेंगी। यानी अगस्त अंत या सितंबर की शुरुआत में रेलवे परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर सकता है। 
कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट डेढ़ घंटे का होगा। पेपर में कुल 100 प्रश्न होंगे। विभिन्न श्रेणियों के लिए पासिंग प्रतिशत अलग होगा। अनारक्षित श्रेणी के लिए यह 40 प्रतिशत, ओबीसी श्रेणी के लिए 30 प्रतिशत, एससी श्रेणी के लिए 30 प्रतिशत और एसटी श्रेणी के लिए भी 30 प्रतिशत निर्धारित किया गया है।
यह परीक्षा केवल क्वालिफाइंग होगी। इसमें प्राप्ताकों के आधार पर रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट कर अगले चरण पीईटी (शारीरिक दक्षता परीक्षा) में भेजेगा। सीबीटी में नेगेटिव मार्किंग होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटे जाएंगे। 
पेपर में मैथ्स, जनरल इंटेलिजेंस, रीजनिंग, जनरल साइंस, जनरल अवेयरनेस, करंट अफेयर से जुड़े  प्रश्न पूछे जाएंगे। तैयारी के लिए उम्मीदवार पिछले सालों के प्रश्न पत्र, सैंपल पेपर सॉल्व करें। नौंवी और 10वीं की किताबों पर खास फोकस करें। मैथ्स के लिए उम्मीदवार नंबर सिस्टम, प्रतिशत, हानि-लाभ, सिंपल व कपाउंड इंटरेस्ट, एलजेब्रा आदि पर अपनी पकड़ मजबूत करें।