मुंबई, एएनआइ। मुंबई में स्कूल में वितरित की गई दवा खाने से एक छात्रा की मौत हो गई, जबकि 247 अन्य बीमार हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इनकी हालत खतरे से बाहर है।

जानकारी के मुताबिक, शिवाजी नगर में जीएमएमसी (बीएमसी) स्कूल नंबर चार के 211 छात्रों को राजवाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 36 बच्चों को शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आज एक छात्रा की मौत हो गई। सभी ने स्कूल में वितरित की गई दवा का सेवन किया था, जिसके बाद से इनकी तबीयत खराब हो गई।



