आज ट्रेन से सफर करना है तो पहले पढ़ लें ये खबर, यहां है रेलवे की पूरी समय सारणी - Desi खबर-जोड़े आपको पूर्वांचल से।
PropellerAds

Tuesday, 14 August 2018

आज ट्रेन से सफर करना है तो पहले पढ़ लें ये खबर, यहां है रेलवे की पूरी समय सारणी


रेलवे की नई समय सारणी 14 अगस्त की रात 12 बजे से लागू हो जाएगी। अगर आप 14 अगस्त की रात 12 बजे के बाद यात्रा पर निकल रहे हैं तो रेलवे के पूछताछ ग्राहक सेवा केंद्र का नंबर 139 व वेबसाइट से ट्रेनों  के समय के बार में जरूर जानकारी ले लें। 
कहीं ऐसा हो कि स्टेशन पर जाकर आपको पछताना पड़े। उत्तर रेलवे ने 57 ट्रेनों के प्रस्थान समय को बढ़ा दिया है। वहीं, 58 ट्रेनों के समय को घटाया गया है। 

इसी तरह इस जोन से गुजरने वाली 102 ट्रेनों के आगमन समय को आगे किया गया है तो 84 ट्रेनों के समय को पीछे किया गया है। ट्रेनें अब परिवर्तित समय से संचालित होंगी। 

एक दर्जन नई ट्रेन की घोषणा भी की गई है तो कई ट्रेनों के टर्मिनल को बदल दिया गया है। 9 ट्रेनों को अतिरिक्त ठहराव भी दिया गया है।  

फाइल फोटो
फाइल फोटो
रेलवे अधिकारियों के अनुसार उत्तर रेलवे ने 12 नई एक्सप्रेस ट्रेनों व दो पैसेंजर ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया गया है। इनमें मुख्य रूप से आनंद विहार-अगरतल्ला साप्ताहिक राजधानी, हिंसार-हरिद्वार द्वि साप्ताहिक एक्सप्रेस, बिकानेर-हरिद्वार साप्ताहि, साप्ताहिक भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी,सराय रोहिल्ला-उदयपुर, आनंद विहार-ईलाहाबाद हमसफर, सियालदा-जम्मूतवी हमसफर, लखनऊ-मुगलसराय एकात्मा एक्सप्रेस शामिल है। इसके अलावा दो डेमू ट्रेन जींद-सोनीपत के बीच चलेगी। 

रेलवे अधिकारियों के अनुसार उत्तर संपर्क क्रांति, अमृतसर शताब्दी, देहरादून शताब्दी, लखनऊ मेल, लखनऊ-आनंद विहार, कुंभ एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, बरेली-दिल्ली, काशी विश्वनाथ, हमसफर, रावी एक्सप्रेस समेत कई ट्रेन अपने निर्धारित समय से पांच मिनट पहले चलेगी। इसी तरह, वाराणसी-अहमदाबाद, बेगमपुर एक्सप्रेस, नई दिल्ली-पलवल, अंबाला कैंट इंटरसिटी, नांगलडैम-अमृतसर, नांगलडैम-कोलकाता एक्सप्रेस समेत कई ट्रेन 10 मिनट पहले अपने निर्धारित समय से चलेंगी। 

Indian Railway
Indian Railway
वहीं, हरिद्वार-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, आनंद विहार गरीब रथ, ताज एक्सप्रेस, हरिद्वार-वलसाड एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 15 मिनट पहले स्टेशन से चलेंगी। बरेली-प्रयाग 50 मिनट पहले, चंडीगढ़ गरीब रथ एक घंटा 10 मिनट पहले, लखनऊ-शाहजहांपुर 30 मिनट पहले, फिरोजपुर कैंट अंत्योदय एक्सप्रेस 30 मिनट पहले चलेगी।  

इसके अलावा कई ट्रेन अपने निर्धारित समय से देरी से रवाना होंगी। इनमें देहरादून-मदुरै एक्सप्रेस, नंदन कानन एक्सप्रेस, मसूरी एक्सप्रेस, हिमाचल एक्सप्रेस, देहरादून-अमृतसर एक्सप्रेस, हरिद्वार-अमृतसर एक्सप्रेस, लखनऊ-जयपुर एक्सप्रेस, त्रिवेणी एक्सप्रेस आदि शामिल है। 

जबकि दिल्ली-मुरादाबाद ढाई घंटी की देरी से रवाना होगी तो लखनऊ-काठगोदाम एक्प्रेस डेढ़ घंटी की देरी से। इसी तरह योगा एक्सप्रेस एक घंटा बीस मिनट, लखनऊ-चंडीगढ़ 55 मिनट, बरेली-वाराणसी 30 मिनट, धौलाधर एक्सप्रेस 30 मिनट, उत्कल 25 मिनट अपने निर्धारित समय से देरी से चलेगी।  

indian railway
indian railway
आगमन वाली ट्रेनों के समय में भी रेलवे ने परिवर्तन किया है। फरक्का, मालदा टाऊन, उपासना, मसूरी, जन शताब्दी, चंडीगढ़ एक्सप्रेस, नौचंदी, हावड़ा-दिल्ली समेत कई ट्रेन पांच मिनट पहले अपने निर्धारित स्टेशन पर पहुंचेगी। 

इसी तरह अंब अनुदौर-अंबाला एक्सप्रेस एक घंटे 20 मिनट, मुरादाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस एक घंटे 20 मिनट, फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस एक घंटे दस मिनट, मसूरी एक्सप्रेस एक घंटे पांच मिनट, कोटद्वार-दिल्ली लिंक एक्सप्रेस एक घंटे पांच मिनट पहले अपने निर्धारित स्टेशन पर पहुंचेगी। 

इसके अलावा दिल्ली-मुरादाबाद एक्सप्रेस 2 घंटे 25 मिनट, लखनऊ-सहारणपुर 1 घंटे 10 मिनट, बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस एक घंटे, लखनऊ-प्रयाग 45 मिनट, लखनऊ इंटरसिटी 40 मिनट, हरिहर एक्सप्रेस 35 मिनट, गंगा सतलज एक्सप्रेस 30 मिनट, फिरोजपुर-चंडीगढ़ 30 मिनट, कामाख्या-आनंद विहार 30 मिनट, चंपारण सत्याग्रह 30 मिनट, ताज एक्सप्रेस 20 मिनट, अमृतसर-देहरादून 20 मिनट, सुंदरी एक्सप्रेस 15 मिनट अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंचेगी। 
 

अलर्ट भेजना शुरू 

फाइल फोटो
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुताबिक 28 गाड़ियों की स्पीड बढ़ने से यात्रियों का समय 1 घंटा 35 मिनट तक का समय बचेगा। रेलवे ने इन गाड़ियों की स्पीड बढ़ा दी है। 

ऑन लाइन टिकट पहले से बुक कराने वालों को आईआरसीटीसी ने अलर्ट भेजना शुरू कर दिया है। लोगों को इस अलर्ट में कहा जा रहा है कि 15 अगस्त से टाइम टेबल बदल रहा है इसलिए यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का समय जरूर जांच लें। रेलवे टाइम टेबल ट्रेन एड ग्लांस में प्रकाशित करेगा।