महाराजगंज सदर तहसील में खारिज दाखिला के नाम पर पांच हजार की होती है डिमांड - Desi खबर-जोड़े आपको पूर्वांचल से।
PropellerAds

Monday, 13 August 2018

महाराजगंज सदर तहसील में खारिज दाखिला के नाम पर पांच हजार की होती है डिमांड


महाराजगंज । महाराजगंज सदर तहसील के एक जिम्मेदार अधिकारी पर आवासीय खारिज दाखिला करने के एवज में पांच हजार रुपये घूस मांगने का आरोप तहसील क्षेत्र के पीड़ित लोगों ने लगाया है। वही तहसील में बैठे इस जिम्मेदार अधिकारी के कृत्य से योगी सरकार की किरकिरी हो रही है। इस पूरे मामले को लेकर पीड़ित लोग आंदोलन की रणनीति तैयार करने में जुटे हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सदर तहसील में बैठे यह साहब हर एक आवासीय खारिज दाखिल फाइल पर पांच हजार की मांग करते हैं। आरोप को बल इसलिए भी मिल रहा है कि जबसे साहब महराजगंज का चार्ज लिए हैं। तबसे आवासीय फाइल पर साईन ही नहीं कर रहे हैं। पूरे तहसील क्षेत्र की आवासीय खारिज दाखिला रुका पड़ा है । चर्चा तो यह भी है कि यह साहब जहाँ से आए हैं। वहाँ हर फाइल के पीछे मोटी रकम लेते थे। तो वही परम्परा महराजगंज जिले में भी कायम करना चाह रहे हैं ।
अपनी पहचान उजागर नहीं करने की शर्त पर कुछ पीड़ितों ने बताया कि 13 अगस्त को तहसील परिसर में इस जिम्मेदार अधिकारी के चेंबर को इस गंभीर समस्या को लेकर घेराव करने की रणनीति बनाई जा रही है। ऐसे में समय रहते यदि जिले के आला अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। तो मामला विस्फोटक भी हो सकता है ।