नई दिल्ली (जेएनएन)। देश की राजधानी दिल्ली में महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों को रोकने के लिए पुलिस के प्रयास नाकाफी साबित हो रहे हैं। अब दिल्ली में छह साल की बच्ची दरिंदगी का शिकार हुई है। बच्ची के साथ दुष्कर्म की यह घटना स्कूल परिसर में अंजाम दी गई। घर में बच्ची को मां-बाप ने असहज देखकर पूछताछ की तो सारा मामला खुल गया। दरिंदगी की यह घटना गोल मार्केट के पास एक गर्ल्स स्कूल की है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दुष्कर्म का आरोपी स्कूल का ही इलेक्ट्रिशियन है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 6 साल की बच्ची दिल्ली के मंदिर मार्ग स्थित एक गर्ल्स स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ती है। आरोप है कि बुधवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद आरोपी इलेक्ट्रिशियन राम आसरे छात्रा को बहला फुसलाकर स्कूल परिसर के पंप हाउस में गया, जहां उसके साथ गलत काम किया।
बताया जा रहा है कि बुधवार रात को ही अचानक बच्ची की तबीयत खराब हो गई। बच्ची को तकलीफ होने पर मां-बाप ने देखा तो वह खून से लथपथ थी। मां-बाप ने जब बच्ची से पूछा तो उसने सारी घटना बता दी।
इस तरह हुई बच्ची से दरिंदगी
जानकारी के मुताबिक, स्कूल की छुट्टी होने के बाद आरोपी बच्ची को परिसर में ही बने पंप हाउस में ले गया, जहां इलेक्ट्रिशियन राम आसरे ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना का खुलासा बुधवार रात तब हुआ जब बच्ची के अंदरूनी अंगों से खून का रिसाव शुरू हो गया।
जानकारी के मुताबिक, स्कूल की छुट्टी होने के बाद आरोपी बच्ची को परिसर में ही बने पंप हाउस में ले गया, जहां इलेक्ट्रिशियन राम आसरे ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना का खुलासा बुधवार रात तब हुआ जब बच्ची के अंदरूनी अंगों से खून का रिसाव शुरू हो गया।
पीड़ित बच्ची ने बताया कि स्कूल में आरोपी उसे लेकर गया और गंदा काम किया। बच्ची के मुताबिक, आरोपी ने लाल रंग की शर्ट पहन रखी थी। पुलिस ने गुरुवार को स्कूल प्रबंधन से बात की और फिर बच्ची के बयानों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
इससे पहले दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में गामा-2 स्थित डीपीएस स्कूल में साढ़े तीन साल की नर्सरी की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। स्कूल के स्वीमिंग पूल पर लाइफ गार्ड के पद पर तैनात आरोपी ने बच्ची से दरिंदगी की थी। मेडिको लीगल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर परिजनों ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। बच्ची की ओर से आरोपी को पहचानने के बाद पश्चिम बंगाल निवासी लाइफ गार्ड चंडी दास को गिरफ्तार कर लिया गया है।



